जनपद आगमन पर प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_266.html
जौनपुर। आगामी 27 अगस्त को होने वाले वाराणसी मण्डल सम्मेलन को पूर्व रूप से सफल बनाने हेतु समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द गिरी का रविवार को जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए वाराणसी में होने वाले मण्डलीय सम्मलेन को ऐतिहासिक बनाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने कहाकि सूबे का हर एक नौजवान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चेहरे में अपना भविष्य देखता है। उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि मण्डलीय सम्मेलन में पूरे वाराणसी परिक्षेत्र में जौनपुर का नौजवान अपनी ताकत का एहसास करायेगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेश यादव, अतुल सिंह, पवन यादव, अभिषेक मौर्य, अशोक यादव, बिरजू यादव, अमित यादव, शिवजीत यादव, श्याम बिहारी, रोहित सिंह, रतन यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव हफीज शाह ने किया।

