एडीएम ने उद्यमियों को किया लखनऊ रवाना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_731.html
बाराबंकी। जनपद से बड़ी संख्या में हस्तशिल्पी, बुनकर, उद्यमी एवं विभिन्न
रोजगार योजनाओं के लाभार्थी अवध शिल्प ग्राम के उद्घाटन समारोह में
प्रतिभाग करने हेतु लखनऊ रवाना हुये। मुख्यमंत्री उ.प्र. अखिलेश यादव
द्वारा आज लखनऊ में अवध शिल्प ग्राम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन में
प्रतिभागिता के लिए आज सुबह ही छः बसों में जनपद से हस्तशिल्पी, बुनकर,
समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थी, समाजवादी हस्त शिल्प पेंशन
के लाभार्थी तथा बड़ी संख्या में व्यक्तिगत वाहनों से वाहनों से उपस्थित
जनपद के उद्यमी लखनऊ के लिए रवाना हुए। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन
केन्द्र के तत्वाधान में आयोजित छः बसोें की रवानगी को अपर जिलाधिकारी
हरिकेश चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनके साथ व्यक्तिगत
वाहनों से जा रहे उद्यमियों का भी उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर जिला
उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा
जनपद के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।