aajtaktimes

शिवसेना में बढ़ी तकरार, जिले में दो-दो अध्यक्ष

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शिवसेना मध्याचंल उ.प्र. प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव सुरेश
चन्द्र पाठक एडवोकेट ने बाराबंकी शिवसेना इकाई के जिला प्रमुख पद पर
कथाकथित व्यक्ति की नियुक्ति को अवैध एवं फर्जी करार दिया है और इस
सम्बन्ध में जारी प्रेस वक्तव्य में श्री पाठक ने मनोज विद्रोही को ही
शिवसेना बाराबंकी अधिकृत शिवसेना जिला प्रमुख बताया है। श्री पाठक ने
बताया कि स्वयंभू शिवसेना राज्य प्रमुख बीएन शुक्ला शासन व प्रशासन को
गुमराह कर असमाजिक तत्वों को शिवसेना पदाधिकारी मनोनीत कर रहा है।
शिवसेना उ.प्र. के राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह है। अब पुनः नाटक करते
हुए शिवसेना जिला प्रमुख बाराबंकी मनोज विद्रोही को अपमानित करने के
उद्देश्य से तीन माह बाद एक बार फिर उमाशंकर द्विवेदी को मनोज विद्रोही
के स्थान पर जिला प्रमुख नियुक्त करने का पत्र जारी किया है।

Related

UP 671287270216413307

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item