युवाओं को राजनीति से कांग्रेस ने जोड़ा: पुनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_199.html
बाराबंकी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी पंचायती राज
व्यवस्था के जनक थे। भारत देश में कम्प्यूटरीकरण का सपना पहली बार स्व.
गांधी ने देखा था अपने अल्प समय के राजनैतिक कार्यकाल में 18 वर्ष को
नवजवानों को वोट का अधिकार देकर सत्ता निर्माण में अहम्, भूमिका निभाने
की जिम्मेदारी के साथ-साथ राजनीति की मुख्य धारा में जोड़ने का साहसिक
कार्य पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने किया। आज हम ऐसे महान
राजनैतिक जिनके दिल में आवाम की पीड़ा थी उनकी जयन्ती के अवसर पर कांग्रेस
परिवार के साथ अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। उक्त उद्गार राज्यसभा
सदस्य डॉ.पी.एल.पुनिया ने अपने ओबरी आवास पर कांग्रेस अनुसूचित जाति
विभाग के अध्यक्ष रामहरख रावत द्वारा आयोजित स्व. राजीव गांधी जयन्ती तथा
भीम भोज के अवसर पर व्यक्त किये जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा तथा संचालन आयोजक रामहरख रावत ने किया। विशिष्ट
अतिथि के रूप में प्रदेशीय प्रभारी उपाध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया तथा
महासचिव फवाद किदवई मौजूद थें। स्व. राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर
मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, प्रभारी उपाध्यक्ष छोटेलाल
चौरसिया, फवाद किदवई, गौरीशंकर मिश्र, दीपक सिंह, बृजेश दीक्षित, सरजू
शर्मा, सिकन्दर अब्बास रिजवी, अनीता भारती सहित सैकड़ो की संख्या में
कांग्रेस परिवार के सदस्य मौजूद थें।

