aajtaktimes

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

बाराबंकी। थाना असन्द्रा अन्तर्गत आज दोपहर एक नवविवाहिता की लाश संदिग्ध
अवस्था में कमरे के अन्दर फांसी पर लटकती हुई मिली। मृतका के पिता ने पति
सहित तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने लाश का
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, थाना
असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी महराजदीन गुप्ता ने अपने बेटे
आकाश की शादी 10 मार्च 2016 में की थी। आज दोपहर जब आकाश और उसके घर के
सदस्य खेत में काम करने चले गये थे। घर में सिर्फ आकाश की पत्नी ही मौजूद
थी। करीब 2 बजे जब यह लोग घर वापस लौटे तो कमरे में देखा तो दंग रह गये।
कमरे में आकाश की पत्नी की लाश लटक रही थी। वहां पर मौजूद कुछ ग्रामीणों
ने इसकी सूचना पहले असन्द्रा पुलिस को दी बाद में मृतका के परिजनों को
दी। सूचना मिलते ही ग्राम कुशेहरी से उसके पिता व घर के अन्य सदस्य आये।
उसके पिता का आरोप था कि शादी में कम दहेज देने के खातिर दहेजलोभी ससुराल
वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। उसके पिता ने थाने पर नामजद तहरीर भी
दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही
कार्यवाही की जायेगी।

Related

UP 3859216302528231578

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item