थाना कोठी के ग्राम कोटवा का मामला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_891.html
बाराबंकी। तीन दिन पूर्व अपने दो मासूम बच्चो के साथ लापता हुई मां की
लाश आज लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम कोटवा के पास नदी किनारे पुलिस ने
बरामद की। लेकिन अभी भी दो मासूम बच्चों का कहीं पता नही चला है। जानकारी
के अनुसार, थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम फकीर बक्सपुरवा निवासी जगदीश
कुमार ने अपनी बेटी पुष्पा देवी की शादी छः वर्ष पूर्व ग्राम कोटवा
निवासी शम्भू के साथ में की थी। इस दौरान पुष्पा के दो बच्चे हुए जिसमें
तीन वर्षीय अनामिका और एक वर्षीय अनमोल था। 17 अगस्त की शाम को पुष्पा
संदिग्ध अवस्था में अपनी ससुराल से बच्चो सहित लापता हो गयी। दूसरे दिन
उसके पिता ने थाना कोठी में आकर अपनी बेटी और उनके दो बच्चों की गुमशुदगी
की लिखित शिकायत की। जिसमें ससुरालवालों पर शंका जाहिर की गयी। पुलिस ने
गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। लेकिन कोई कार्यवाही शुरु नही की। आज सुबह थाना
लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम कोलबा किनारे गोमती नदी के पास एक अज्ञात
महिला की लाश ग्रामीणों ने देखी तो उन्होने इसकी सूचना थानाध्यक्ष
लोनीकटरा को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहंुचे थानाध्यक्ष ने लाश की
सिनाख्त करायी तो पता चला कि उक्त लाश ग्राम कोटवा निवासिनी पुष्पा देवी
की है। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। अब
सबके मन में सवाल यह उठ रहा है कि पुष्पा देवी की लाश तो मिल गयी। लेकिन
उनके दो मासूम बच्चे क्रमशः दो वर्षीय अनमोल और चार वर्षीय अनामिका कहां
है। क्या वह भी नदी में अपनी मां के साथ कूदे थे या फिर किसी ने हत्या
करके उनकी लाश गोमती नदी में फंेक दी थी। इस बारे में थाना प्रभारी
लोनीकटरा का कहना है कि घटना का मुकदमा कोठी में दर्ज है और इसकी जांच
पड़ताल कोठी थानाध्यक्ष करेंगे।

