aajtaktimes

भाजपा सपा और बसपा ने जनता को किया गुमराह: पुनिया

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश की सपा, बसपा, भाजपा की सरकारों ने पिछले 27 वर्षों में
प्रदेश की आवाम को बारी-बारी छला और लूटा है। इनका असली चेहरा जनता के
सामने आ गया हैं। आवाम आस भरी निगाहों से कांग्रेस की तरफ देख रही है।
राहुल गांधी के मिशन 2017 की कामयाबी के लिये कांग्रेस पार्टी के
कार्यों, नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक
मजबूत करना होंगा। उक्त उद्गार राज्यसभा सासंद डॉ.पीएल.पुनिया ने विकास
खण्ड सिद्धौर के ग्राम कोठी में राहुल वर्मा द्वारा आयोजित बूथ स्तर
कार्यकर्ताओं की बैठक में व्यक्त किये जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रदेश
महासचिव रामजियावन यादव ने किया तथा संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी मोनू सिंह
ने किया। सांसद श्री पुनिया ने कहा कि पिछले 27 वर्षों से प्रदेश की जनता
का बुरा हाल है और वह सपा, बसपा, भाजपा की सरकारों से छुट्टी पाने को
बेताब हैं। इन पार्टियों के झूठ ने आवाम का दिल तोड़ दिया हैं। प्रदेश की
प्रगति थम गयी हैं और भाई भतीजावाद, जातिवाद सरकारों ने भाई से भाई के
बीच में नफरत की दीवार खींच दी हैं, जिसके चलते आम आदमी का सम्मान
सुरक्षित नही हैं। सपा की चार साल की सरकार में हर शख्स परेशान हैं और
प्रदेश बदहाल हैं। बैठक को मुख्य रूप से के.सी.श्रीवास्तव, सै. सुहेल
अहमद, रामसागर यादव, रामहरख रावत ने सम्बोधित किया तथा संजय वर्मा,
रामप्रताप वर्मा, भुलान सिंह, अयोध्या रावत, अब्दुल मतीन सहित दर्जनो की
संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

UP 1447134157995305896

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item