aajtaktimes

नवागत एसपी से कार्यवाही की मांग

अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। नवागत पुलिस अधीक्षक के हाथ में जिले की कमान आते ही
अपराधियों में जहॉ एक तरफ खलबली मची हुयी है। वही दूसरी ओर जैदपुर पुलिस
की शह पर पिछले काफी दिनों से स्थानीय दलालों द्वारा कस्बे सहित ग्रामीण
क्षेत्रों में जुये के दर्जनों अडडे संचालित हो रहे है। स्थानीय नागरिको
ने नवागत पुलिस अधीक्षक से क्षेत्र में हो रहे जुये के अडडो को बन्द
कराने की मॉग की है। स्थानीय थाना जैदपुर क्षेत्र में पूरा दिन जुआ खेलना
रोज की बात हो चुकी है। कस्बे के मोहल्ला चमन फूलवारी मूरलीगंज भिटौरा
में जुआरियों के अडडे पूरा दिन खुले आम चलाये जाते है जहॉ बडा बडा जुआ
होने के साथ साथ आये दिन विवाद होते रहते है। जुआरियों के तान्डव से
महिलाओं सहित बूढे़ बच्चें व छात्र छात्राओं का रास्ते से निकलना दूभर
है। सूत्रों के अनुसार दलालों द्वारा लाखों का रोज होने के कारण पुलिस को
मोटी रकम मिल रही है। जिससे पुलिस जानकर भी अंजान बनी अपनी जेबें भरने पर
उतारू है। सूत्रों ने ये भी बताया कि पुलिस की दबिष में उन जुआरियों पर
कार्यवाही होती है जो बडे बडे सटटे बाज जुआरियों के सरगना दबंग लोग यही
नही ब्याज पर भारी रकम भी देने वाले भी मौजूद रहते है। इनका कहना है कि
जुआ नही बन्द हो सकता न ही कोई बन्द कराने की ताकत किसी में है हमारा साथ
स्थानीय पुलिस व नेताओं का है। जबकि मुरलीगंज में जुआ आज भी एक कारोबार
बना हुआ है और बडे़ बडे़ सटटेबाज दबंग नेता व प्रधान के मुॅह लगे लोग इस
खेल में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। जिन्हे रोकना जैदपुर पुलिस के बस
से बाहर दिखायी दे रहा है। जबकि मोहल्ल चमन में सुबह से शाम तक हर चीज की
दुकान लगी रहती है। क्षेत्रीय नागरिकों ने नवागत पुलिस अधीक्षक से
क्षेत्र में हो रहे जुये के अडडो को बन्द कराने की मॉग की है।

Related

UP 8357558902302579809

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item