aajtaktimes

बारिश के चलते दीवार गिरी, दम्पत्ति सहित तीन की हुई मौत

जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दीवार गिरने से दम्पत्ति सति तीन लोगों की मौत हो गयी जिस पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल कायम हो गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने सभी शवों को अन्त्य परीक्षण के लिये भेज दिया।महराजगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के आशा मधुपुर गांव निवासी मगरीब माली 65 वर्ष अपनी पत्नी लालती देवी 60 वर्ष के साथ अपनी पुत्री रानी के घर सुजानगंज थाना क्षेत्र के रामनाथ हटिया गांव में रहते थे। बताया गया कि बीती रात लगभग 11 बजे मगरीब व लालती के ऊपर उस समय कच्ची दीवार गिर गयी जब वे सोये थे। यह देख मौके पर जुटे लोगों द्वारा मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया तो लालती की मौत हो गयी जबकि मगरीब की सांसें चल रही थीं। उपचार हेतु उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उनकी भी मौत हो गयी। थाना पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
सिकरारा संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के भरसवा गांव में बीती रात जमकर हुई बारिश के चलते दीवार अचानक गिर गयी। इस हादस में सोये शमशेर मौर्य 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। इस हादसे की जानकारी सम्बन्धित तहसील प्रशासन को भी दे दी गयी है।

Related

UP 6661993155936441952

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item