aajtaktimes

भारत को बलिदानियों की उम्मीदों वाला देश नहीं बना सकी कांग्रेस : अमितशाह

लखनऊ (एएनएस )। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि स्वाधीनता के 70 साल में से 60 बरस देश पर शासन करने वाली 'एक परिवार की सरकार' भारत की आजादी के लिये प्राण न्यौछावर करने वाले करोड़ों बलिदानियों की उम्मीदों वाला देश बनाने में नाकाम रही।
शाह ने लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में तिरंगा यात्रा की शुरआत के मौके पर कहा कि जिन लोगों ने आजादी के लिये बलिदान दिया, उनकी सोच थी कि यह देश गुलामी की जंजीरों से मुक्त होकर दुनिया में एक मुकाम हासिल करे और मुल्क के गरीब से गरीब व्यक्ति के घर में रोटी, बिजली और पानी पहुंचे।
उन्होंने कहा ''देश की आजादी के 70 साल होने को हैं और उनमें से 60 साल तक कांग्रेस की सरकार रही, एक परिवार की सरकार रही। आज मैं उत्तर प्रदेश में खड़ा हूं। देश के हर घर में बिजली नहीं पहुंची, हर युवा को रोजगार नहीं मिला, मरीजों तक दवाई नहीं पहुंची, किसानों तक पानी नहीं पहुंचा... क्या इसी दिन के लिये आजाद, बिस्मिल, लाहिड़ी और अन्य शहीदो ने बलिदान दिया था।'' शाह ने कहा ''उत्तर प्रदेश के विकास के बगैर देश का विकास नहीं होगा। बताइये, क्या सपा और बसपा की सरकारों के रहते प्रदेश का विकास हो सकता है, क्या बुलंदशहर और जवाहरबाग जैसी घटनाएं रूक सकती हैं, क्या उद्योग लग सकते हैं, क्या हर खेत में पानी पहुंच सकता है, क्या किसानों को आपदा पर सहायता मिल सकती है, क्या कानून-व्यवस्था ठीक हो सकती है। अब आप ही तय कर लीजिये, यह बहुत पवित्र मौका है।'

Related

UP 2671990017850740557

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item