aajtaktimes

आग से 3 मवेशियों की गयी जान, लाखों की क्षति

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में अज्ञात कारण से लगी आग की चपेट में आने से 3 मवेशियों की जलने से दर्दनाक मौत हो गयी तथा इस हादसे में लाखों रूपये के सामान नष्ट हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में अज्ञात कारणवश एक मड़हे में आग लग गयी जो देखते ही देखते दो अन्य मड़हों में पकड़ ली। आग लगने की जानकारी होने पर जुटे लोगों द्वारा जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया। यही कारण रहा कि 3 मवेशियों की गम्भीर रूप से झुलसने पर मौत हो गयी। इसके साथ ही तीनों मड़हों में रखे गये लाखों रूपये के सामान जलकर नष्ट हो गये।

Related

UP 4154992259254582858

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item