aajtaktimes

श्रमजीवी ब्लास्ट का आरोपी पहुंचा नैनी जेल

इलाहाबाद (एएनएस )। श्रमजीवी एक्सप्रेस में बम धमाका करने वाला बांग्लादेशी आतंकी को नैनी जेल लाया गया है। उसे कोर्ट ने फांसी की सजा दी है। जेल के अंदर से उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।
डिप्टी जेलर ने बताया कि आंतकी आलमगीर की स्पेशल सुरक्षा में नैनी जेल लाया गया था। फांसी की सजा होने के बाद उसकी सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया है। नैनी जेल के अंदर आंतकियों के लिए बनी हाई बैरक सिक्योरिटी में रखा गया है।
पटना से दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस में 28 जुलाई 2005 की शाम बम धमाका करने वाले बांग्लादेशी आतंकी मो. आलमगीर उर्फ रोनी को जौनपुर की कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने रोनी को दोषी करार दिया था।
 बांग्लादेशी आतंकियों ने करीब 11 साल पहले जौनपुर जिले के राजा हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास हरिहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर जनरल बोगी में ब्लास्ट किया था। धमाके में 12 लोगों की मौत हुई थी जबकि 60 अन्य गंभीर घायल हो गए थे। फैसला सुनते ही आतंकी फफककर रोने लगा और बोला कि वह निर्दोष है, उसे फंसाया गया है।

Related

UP 6356236692197196362

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item