aajtaktimes

सदर विधायक ने किया सीसी रोड का लोकापर्ण

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी सरकार में प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है चार साल के
कार्यकाल में समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास की दौड़ में प्रथम
स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। पूरे उत्तर प्रदेश में विकास कार्य की
गंगा बह रही है। उक्त विचार आज सदर विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम
खजुहा में विधायक निधी से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण करने के पश्चात
सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने उपस्थित ग्रामीणों में
व्यक्त किये। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश का किसान अब अपने आपको सुरक्षित
महसूस कर रहा है। पूर्ववर्ति सरकारों ने तो प्रदेश के खजाने को पूरी तरह
से लूटने का काम किया था। परन्तु सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास के
क्षेत्र में एक नया अयाम दिया है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से संतोष यादव
प्रधान, हनुमान प्रसाद यादव, लाल बहादुर, विधान सभा अध्यक्ष कामता यादव,
प्रमुख पति रमेश यादव, मो. रिजवान संजय, परशुराम, जशवन्त, दयाराम, राम
आधार, नन्हेंलाल यादव, विनय यादव, बाबूल मिश्रा, संजय मिश्रा, सोभन यादव
प्रधान, आजाद यादव, कैलाश यादव डीडीसी, छोटे, पवन यादव समेत आदि लोग
उपस्थित थे।

Related

UP 8143755616778216676

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item