aajtaktimes

पूर्व विधायक की मौत पर हुई शोकसभा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अच्छे लोगों में मरहूम रिजवार्नुउर रहमान किदवाई सबसे अच्छे
थे। निष्चित तौर पर उनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती है। उनकी अच्छाई का
प्रमाण यहां पर हर दल व वर्ग का मौजूद होना है। उक्त विचार राज्य सभा
संसाद डा. पीएल पुनिया ने मुगल दरबार हाल में सेवा के अध्यक्ष उमेर
किदवाई द्वारा आयोजित शोक सभा में व्यक्त किये। श्री पुनिया ने आगे कहा
कि वक्त के पाबन्द रिजवान साहब सारे समाजिक प्रोग्रामों में जरूर जाते
थे। वह मुटठ़ी बन्द करके उन लोगों की मदद करते थे, जिनको वह जानते
पहचानते नहीं थे हर मजबूर की मदद करना अपना पहला फर्ज समझते थे। मुझे
विश्वास है कि उनके पुत्र महबूब किदवाई उनके रास्ते पर चलेंगे। शोकसभा कि
अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधान परिषद सदस्य वारिष्ठ अधिवक्ता गयाएउद्दीन
सिद्दीकी ने कहा कि आज समाज में इंसानियत जैसे दम तोड़ चूकी है। रिजवान
जैसे लोग ही दम तोड़ती इसानियत को जिन्द रखे थे। रिजवान की याद में एक ऐसी
तनजीम बनाई जाये जो आने वाली नस्ल को इसानियत का पाठ पढाये। समाजवादी
विचारक राजनाथ शर्मा ने कहा कि रिजवान भाई बहुत धैर्यवान व्यक्ति थे,
उनमें अच्छे संस्कार मौजूद थे। मशहूर खहाफी हशमत उल्ला के संचालन में
हुयी सभा को जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह, डा. सुधीर वर्मा, बसपा के
जिला अध्यक्ष सुरेश गौतम, इजहार हुसैन, रिजवान किदवाई के छोटे भाई वरिष्ठ
काग्रेसी नेता इमरान किदवाई वारिष्ठ अधिवक्ता चौधरी मेराज हुमॉयू, नईम
खान, श्रीमती संतोष श्रीवास्तव, श्रीमता नीता अवस्थी आदि ने शोक व्यक्त
किया।

Related

UP 5121863667868469792

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item