जनपद में कांग्रेस की संदेश यात्रा में उमड़े कई कांग्रेसी दिग्गज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_879.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश पीड़ा से कराह रहा हैं, यहां न दलितों को सुरक्षा
मिल रही और न ही महिलाओं को सम्मान, प्रदेश की जनता बदलाव चाह रही हैं।
पिछले 27 वर्षों की सरकारों ने आवाम को विश्वास को छला हैं। आज उसे अपने
सम्मान व सुरक्षा की चिन्ता हैं जो सिर्फ कांग्रेस पार्टी दे सकती हैं।
उक्त उद्गार कांग्रेस पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला
दीक्षित ने 27 साल यू.पी. बेहाल कांग्रेस संदेश यात्रा के दौरान राजकीय
इण्टर कालेज स्थित ऑडिटोरियम में व्यक्त किये जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा तथा संचालन पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद की सीमा पर कांग्रेस संदेश
यात्रा के प्रवेश करते हुए हजारों हजार कांग्रेस परिवार के सदस्यों के
साथ राज्यसभा सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने भव्य स्वागत किया, तदोपरान्त
यात्रा का कुरौली मोड़ पर अल्पसंख्यक अध्यक्ष अरशद इकबाल, आलापुर में
प्रदेश सचिव दीपक सिंह, संासद ओबरी आवास के सामने कांग्रेस उपाध्यक्ष
कपिलदेव वर्मा, पटेल तिराहे पर सुनीता निषाद्, कल्याण धर्मकांटे पर नगर
अध्यक्ष मो. इरफान कुरैशी, प्रदीप मौर्या ने भव्य स्वागत किया और हजारो
कांग्रेसजनो ने गगनभेदी नारों के साथ संदेश यात्रा को सभास्थल ऑडिटोरियम
में लायें जहां स्वागताध्यक्ष राज्यसभा सांसद पुनिया ने बुकें देकर उनका
स्वागत किया। स्वागत से अभीभूत श्रीमती दीक्षित ने कहा कि प्रदेश की
राजनीति का चुनावी वर्ष चल रहा हैं और हर कांग्रेसजन का यह नैतिक कर्तव्य
बनता है कि प्रदेश की आवाम को प्रदेश की सपा की सरकार की कथनी करनी का
अंतर समझायें। बिहार के चुनाव में भाजपा की नापाक दोस्ती से इनका असली
चेहरा आवाम के सामने आ गया हैं, हम आपको विश्वास दिलाते हुए हैं कि
कांग्रेस पार्टी आपकी हर समस्या की आवाज पूरी जिम्मेदारी से उठाती रही
हैं और उठाती रहेंगी और इस विशाल कांग्रेस परिवार से उम्मीद हैं कि एक
साथ भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता, कुशासन, भाई भतीजावाद, सरकारी खजाने की
लूट और खोखलेवादों का पर्दाफाश करते रहेंगे। आपका और प्रदेश का भविष्य
कांग्रेस पार्टी के हाथों में सुरक्षित हैं। आप 2017 के विधानसभा चुनाव
में पिछले 27 वर्षों की भाजपा, बसपा, सपा की अक्षम सरकारों तथा इनके
जातिवादी, साम्प्रदायिक रूख के विरूद्ध कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर चले
मुझे पूरी उम्मीद हैं कि आपके सहयोग से 27 वर्षों के बाद प्रदेश की आवाम
के भाग्य का सितारा चमकेगा और 2017 में कांग्रेस की सरकार बनाने का मार्ग
भी प्रशस्त होगा। कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह सदस्य
राज्यसभा ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश की सपा की सरकार
साम्प्रदायिक सद्भाव, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के अपने वादे पर पूरी
तरह असफल साबित हुई हैं और उसके पतन की शुरूआत बाराबंकी की ऐतिहासिक धरती
से होगी क्योंकि प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही हैं, न दलित
सुरक्षित हैं न महिलाऐं, न छात्र, न आम आदमी, एटीएम लूटे जा रहे हैं।
पत्रकारों की हत्यायें हो रही इनके शासन में लखनऊ प्रदेश की राजधानी
जुर्म की राजधानी बन गयी हैं और आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व
ने शीला दीक्षित के रूप में एक ऐसा चेहरा मुख्यमंत्री के रूप में दिया
हैं जिन्होंने दिल्ली को दिल्ली बना दिया, आज दिल्ली की आवाम अपने फैसले
पर पछता रही हैं
आप निर्भीक होकर कांग्रेस का साथ दे, 2017 में निश्चित
रूप से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और शीला जी मुख्यमंत्री होंगी। 27
साल यू.पी. बेहाल को मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, पूर्व
प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश जायसवाल, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, विधायक
रीता बहुगुणा जोशी, भगवती चौधरी, ए.पी.गौतम, प्रेमा अवस्थी, प्रतिमा
सिंह, दीपक सिंह, फवाद किदवई, गौरीशंकर मिश्रा, अरशद इकबाल, मजहर अजीज
खां, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, इकबाल राही, बृजेश दीक्षित, जयन्त गौतम,
रामहरख रावत, जुल्फी मियां, रंजीत मिश्रा ने सम्बोधित किया तथा मुख्य रूप
से अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान-उर-रहमान किदवई,
प्रदेशीय उपाध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया, पूर्व एम.एल.सी. गयासुद्दीन किदवई,
सिकन्दर अब्बास रिजवी, विजय पाल गौतम, मो. अकरम, शुएब, के.सी.श्रीवास्तव,
सै. वसीम अहमद, सुरेश श्रीवास्तव, सुनीता निषाद् सहित हजारों की संख्या
में कांग्रेसजन मौजूद थें।