
जौनपुर। शाहगंज नगर में रूके विकास कार्यों को शुरू कराने पर नगर पालिका परिषद के नामित सभासद ने क्षेत्रीय विधायक शैलेन्द्र यादव की सराहना किया। स्थानीय रामलीला समिति के अध्यक्ष का पदभार संभालने वाले समाजसेवी श्यामजी गुप्ता ने सूबे के ऊर्जा मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई से स्थानीय नगर में रूके विकास कार्यों को पूर्ण कराने की मांग किया था। इसको गम्भीरता से लेते हुये क्षेत्रीय विधायक ने पूर्ण कराने का आदेश करवा दिया। श्री गुप्ता के अनुसार अधिशासी अधिकारी का भी सहयोग प्राप्त होने से लगभग 3 करोड़ रूपये के प्रस्ताव पर स्वीकृति बनी। विकास कार्य समयावधि में पूरा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर मंे रूके निर्माण कार्यों में घास मण्डी से शाह पंजा होते हुये काली चौरा तक सड़क व नाली निर्माण, काली चौरा त्रिमुहानी से दयानन्द बाल मंदिर व नोहट्टा होते हुये ग्रैण्ड लॉन त्रिमुहानी तक सड़क व नाली निर्माण, संगत जी त्रिमुहानी से पुराना चौक तक सड़क व नाली निर्माण, पुराना चौक से मानस मंदिर से रामलगन महराज के घर तक सड़क व नाली निर्माण है। पालिका ने सभी कार्यों के लिये टेण्डर प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है।