aajtaktimes

5 दिन से लापता बीडीसी का अभी तक कुछ पता नहीं

जौनपुर। पिछले 5 दिनों से लापता क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) का अभी तक कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसको लेकर जहां परिजन अपहरण की आशंका जताते हुये पुलिसिया कार्यवाही की मांग कर रहे हैं, वहीं हमेशा की तरह पुलिस इस प्रकरण को हल्के में लेकर गुमशुदगी का मामला मानकर लगी है। यह मामला नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बेलवा रामसागर का है जहां के निवासी बीडीसी राजकुमार जायसवाल बीते 22 अगस्त से घर से लापता हो गये हैं। लापता बीडीसी के परिवार के बिन्दा गुप्ता द्वारा पुलिस को दी गयी लिखित तहरीर के अनुसार राजकुमार 22 अगस्त को घर से अचानक लापता हो गये। उनका मोबाइल भी बन्द है जिसके चलते उनसे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। उनके पिता वृद्ध व विकलांग होने के नाते घर में ही पड़े हैं जबकि पत्नी मुम्बई है एवं उनका लड़का कलकत्ता में पढ़ता है। परिजनों ने चुनावी रंजिश को लेकर राजकुमार का अपहरण किये जाने की बात कहते हुये आरक्षी अधीक्षक से गुहार लगाया है। शुक्रवार को 5 दिन बीत जाने के बाद भी उनका कहीं पता न चलने से परिवार किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं कर रहे हैं।

Related

UP 8027365552900892814

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item