न्यायाधीश ने किया वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_805.html
जौनपुर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायाधीश रामसूरत मौर्य ने जनपद न्यायाधीश नन्द लाल के साथ दीवानी न्यायालय परिसर में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग हाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड वाराणसी द्वारा 43.50 लाख रूपये में निर्माण कराया गया है। इस दौरान पर न्यायाधीश द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी, बुद्धि राम, मदन पाल, अरविन्द मलिक, वंश बहादुर यादव, अशाक कुमार, सुनील कुमार, वंशराज सिंह, अमित मिश्र, सिविल जज राजीव पालीवाल, दीवानी बार के अध्यक्ष दिनेश सिंह, महामंत्री अनिल सिंह कप्तान, पूर्व मंत्री कामरेड जय प्रकाश सिंह के अलावा तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

