मोदी को राखी भेज मांगा बनारस की बदहाली से आजादी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_880.html
वाराणसी (एएनएस )। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन त्योहार पर मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री को राखी भेजकर बनारस की बदहाली से आजादी की मांग की। मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि खराब सड़कों के कारण बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आने वाले कांवरियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुस्लिम महिला फाउंडेशन व विशाल भारत संस्थान ने 'मोदी राखी' नामक कार्यक्रम आयोजित कर स्वनिर्मित राखियां प्रधानमंत्री को भेजी।
विशाल भारत संस्थान परिसर में जुटी मुस्लिम महिलाओं ने अपने हाथ से प्रधानमंत्री के चित्रों से सजी राखी बनायी। फिर इसे डाक के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा। महिलाओं ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री बनारस को जल्द ही नेग के रूप में सुन्दर बनायेंगे।
उन्होंने कश्मीर और पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने, बेटी बचाओ और स्वच्छता अभियान के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। संस्थान के संस्थापक डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि राखी उन कट्टरपंथियों के लिए एक सीख है जो नफरतों के बीच बो रहे हैं। लगातार हिन्दु-मुस्लिम के बीच दूरियां बढ़ा रहे हैं।
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिना किसी धर्म-जाति के भेद किये हिन्दुस्तान की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। वह दुनियां को शांति और विकास का नया रास्ता दिखा रहे हैं।