aajtaktimes

शिक्षित व्यक्ति समाज को देता है नई दिशा: राजेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बड़ेल संसाधन केन्द्र परिसर में आयोजित निःशुल्क यूनिफार्म
वितरण समारोह में एमएलसी राजेश यादव सैकड़ो बच्चों को दोहरी ड्रेस उपलब्ध
करायी तो नन्हे मुन्ने बच्चों का चेहरा खिल उठा। कार्यक्रम के आयोजक
प्रधानाध्यापक सुभाष श्रीवास्तव के मुख्य सहयोग से मुख्य अतिथि के साथ
बीईओ प्रमेन्द्र शुक्ला मुख्यालय बीईओ नवाब वर्मा बंकी ने बड़ेल कन्या
बालक जूनियर प्राथमिक विद्यालय व दराम नगर छेदानगर जूनियर के सैकड़ो
बच्चों को बुनकर सहकारी समिति लिमिटेड के बैनर तले प्रति बच्चे को दो
ड्रेस दी गयी। वितरण से पूर्व ड्रेस की क्वालिटी चेक करके खण्ड शिक्षा
अधिकारी ने संतुष्टि व्यक्त की। कहा सस्ती ड्रेस के चक्कर में रेडीमेड
ड्रेस कोई भी स्कूल में दिखाई न दे। इस मौके पर एमएलसी राजेश यादव ने कहा
कि वर्तमान मे सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों का नजरिया बदला है।
जिसे शिक्षक मेहनत की ताकत पर विश्वास जीते है बताया कि हमने कक्षा 1 से
पीएचडी तक गवर्नमेंट स्कूलों से तालीम हासिल की है। कहा शिक्षक समाज का
आईना है तो बच्चे देश के कर्णाधार है। सरकार बेहिसाब योजनाये स्कूलों को
दे रही है। मुख्य अतिथि के आगमन पर शानदार स्वागत अपनी सुरीली आवाज में
गीतों की प्रस्तुति व मन की बात कार्यक्रम करके खूब वाहवाही बटोरी
कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलित करके मां सरस्वती के चित्र को
माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष सहजराम
वर्मा, प्रेमचन्द्र वर्मा, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, विनोद
वर्मा, प्रमोद त्रिपाठी, कु. संगीता, बब्ली सिंह अपने विचार व्यक्त किये
समारोह मे ब्लाक के सभी प्रधानाध्यापक व अभिभावक मौजूद रहे।

Related

UP 2478792781006955947

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item