aajtaktimes

रामनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के हो सकते हैं प्रत्याशी

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। श्री कोटवाधाम के बड़ी गददी के महन्त व भाजपा के
जिला महामंत्री नीलेन्द्र बक्श दास नीरज भईया की अगुवाई में रविवार को
निकाली गयी तिरंगा यात्रा की सफलता क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गयी है।
लोगो ने महन्त के विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास भी लगना शुरू सोमवार को
क्षेत्र के दर्जनो सम्भ्रांत लेागों ने महनत के आवास पर पहुंच कर यात्रा
की सफलता के लिए उन्हे बधाई देते हुए रामनगर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव
लड़ने के लिए भी प्रेरित किया। बताते चले भारतीय जनता पार्टी द्वारा
क्षेत्र में 16 से 23 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगो में राष्ट
प्रेम की भावना जगाने व  केन्द्र की भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ
को जनज न तक पहुचांने का निर्देश पार्टी नेतृृत्व द्वारा किया गया था
जिसके सापेक्ष जिले भर में प्रतिदिन यात्राओं का दौर शुरू हुआ जिसमें
पार्टी के नेता व कार्यकर्ता तिरंगा व पार्टी के झण्डो के साथ मोटर
सायकिल रैलियां निकालकर गांव गांव बूथ बूथ जाकर पार्टी के निर्देशों के
तहत जन मानस को जागृत करने का कार्य किया। इसी कार्यक्रम के तहत रविवार
को महन्त नीलेन्द्र बक्श दास के संयोजन व सांसद प्रियंका सिंह रावत के
नेतृत्व में श्री कोटवाधाम स्थित सतनामी सम्प्रदाय के सन्त बाबा जगजीवन
दास साहेब की समाधि स्थल से हजारो की संख्या में युवाओ ने महनत की अगुवाई
में तिरंगा यात्रा निकाल कर क्षेत्र के सैकड़ो गांवो व कस्बों में जाकर
लोगो में देश प्रेम की भावना का संचार किया। जिले के प्रथम जिला परिषद
अध्यक्ष कदावर राजनेता स्व. महन्त जगन्नाथ बक्श दास के परिवार से कई दशक
बाद जिला पंचायत सदस्य बने महन्त नीलेन्द्र बक्शदास में उनके अनुयायी
जगन्नाथ बक्श दास का ही राजनैतिक स्वरूप देख रहे है जिसके चलते क्षेत्र
के लोगों का उन्हे भरपूर सहयोग व सम्मान मिल रहा है वहीं लोग उनसे बड़ी
राजनीतिक हस्ती बनने की उम्मीद कर रहे है। महन्त का हौंसला आफजाई करने
वालो में सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य शेषनरायन तिवारी जानकी प्रसाद
शुक्ला, समरजीत सिंह विनोद, एलएनसिंह, दयाशंकर मिश्र, रमेश शुक्ल प्रधान,
गोविन्द प्रसाद बाजपेयी, साहब प्रसाद यादव पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार
रावत, शेरअली, मंेहदी हसन इत्यादि लोग मौजूद थे।

Related

UP 4840381843074988040

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item