aajtaktimes

रेलवे लाइन किनारे मिली युवक की लाश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद अन्तर्गत एक रेल यात्री की लाश संदिग्ध
अवस्था में पटरी किनारे पड़ी मिली। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के जिला
मोतीहारी के ग्राम सोनवारशाह निवासी मुन्ना साहनी पुत्र वासु साहनी
बाराबंकी शहर में मजदूरी करता था। बीती रात वह बाराबंकी रेलवे स्टेशन से
रेल से बैठकर घर जा रहा था। आज सुबह उसकी लाश संदिग्ध अवस्था में थाना
जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम केसरुआ के पास रेलवे लाइन के किनारे पड़ी
हुई मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने जब उसके कपड़ो की तलाशी ली तो मिले
कागजातों से उसकी सिनाख्त हुई। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम
के लिये भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक चलती टेªन से गिर गया था
इसी वजह से उसकी मौत हुई है।

Related

UP 6064248344361845368

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item