aajtaktimes

भाजपा की तिरंगा यात्रा के बाद शुरु होगी परिवर्तन यात्रा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा के बाद अब परिवर्तन
यात्रा की तैयारियां शुरू हो गयी है। यह यात्रा प्रदेश में चारों दिशा से
चार यात्राएं निकलेगी तथा सभी यात्राएं भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पहुंचकर
पूरी की जायेगी। इसकी तैयारियां अभी से प्रारम्भ कर दी गयी है। इस यात्रा
का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में परिवर्तन लाना है। जिला भाजपा कार्यालय में
जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तथा यात्रा जिला प्रमुख
संतोष सिंह, फैजाबाद, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर यात्रा प्रभारी अभिषेक
मिश्रा तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह
‘‘सिद्धू’’ की उपस्थित में एक अति आवश्यक बैठक की गयी। यात्रा जिला
प्रमुख संतोष सिंह ने बैठक में बताया परिवर्तन यात्रा बलिया से चलकर
विभिन्न जिलों से होते हुए बाराबंकी पहुंचेगी। यात्रा प्रतिदिन एक
विधानसभा में रहेगी तथा वहां पर दो बड़ी सभाएं एवं जगह-जगह पर स्वागत
सभाएं होगी। उन्होंने बताया यात्रा के दौरान जिला मुख्यालय पर एक बड़ी
जनसभा होगी। जिसमें राष्ट्रीय नेताओं का नेतृत्व रहेगा। तीन जनपद के
यात्रा प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने यात्रा से सम्बंधी जिम्मेदारियों को
विस्तार से बताया कि किसको क्या-क्या करना है। सिद्धू को यात्रा नियंत्रक
की जिम्मेदारी दी गयी है। कुर्सी वि.स. चन्द्रभाल, रामनगर में रामसजीवन
वर्मा, बाराबंकी में प्रशंात मिश्रा, जैदपुर वि.स. में शिवहर्ष सिंह,
दरियाबाद में पवन सिंह तथा हैदरगढ़ में उमा शंकर को वि.स. यात्रा प्रमुख
बनाया गया है। इसी प्रकार यात्रा मीडिया प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह
‘‘ज्ञानू’’ को, शोसल मीडिया महेन्द्र श्रीवास्तव, वाहन यात्रा प्रमुख
अतुल जैन, भोजन प्रमुख केशव टण्डन, चिकित्सा प्रमुख नगर के प्रसिद्ध
चिकित्सक डा. विनय जैन, आवास प्रमुख पवन जैन, रथ प्रमुख रमेश कुरील,
प्रशासनिक प्रमुख बाबू केदार बख्श सिंह, रामसरन मौर्या, स्वागत प्रमुख
रचना श्रीवास्तव, सभा प्रमुख प्रमोद तिवारी, प्रचार-प्रसार प्रमुख हर्षित
वर्मा तथा कार्यक्रम प्रमुख संदीप गुप्ता को जिम्मेदारियां दी गयी है।
बैठक मेें मुख्यरूप से केदार बख्श सिंह, संदीप गुप्ता, शिवहर्ष सिंह,
प्रश्ंाात मिश्रा, केशव टण्डन, देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘ज्ञानू’’,
रामसजीवन वर्मा, रचना श्रीवास्तव, अतुल जैन, हर्षित वर्मा, रमेश कुरील,
पवनेन्द्र सिंह, उपेन्द्र मौर्या, रूद्र प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित
रहें।

Related

UP 26195761073394925

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item