aajtaktimes

बसपा नेता सहित दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाज का हित व आवाम के मान सम्मान की रक्षा कांग्रेस पार्टी
में ही सुरक्षित है, जिस तरह प्रतिदिन लोग कांग्रेस संगठन से जुड़ रहे हैं
उससे साफ हैं कि जनता का रूझान कांग्रेस की तरफ है। उक्त उद्गार राज्यसभा
सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास पर अनुसूचित जाति विभाग के
उपाध्यक्ष विजयपाल गौतम के प्रयासों से बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव
महेन्द्रपाल वर्मा द्वारा अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता
ग्रहण किये जाने के अवसर पर कांग्रेस परिवार में शामिल होने वालों को
माला तथा अंगवस्त्र देने के पश्चात् उनका स्वागत करते हुए व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के.सी. श्रीवास्तव
ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपदीय प्रभारी उपाध्यक्ष छोटेलाल
चौरसिया मौजूद थें। महेन्द्र पाल वर्मा के साथ कांग्रेस पार्टी की
सदस्यता ग्रहण करने वालों मे मुख्य रूप से मो. इरफान, डॉ. महेश वर्मा,
शोभाराम रावत, उमाशंकर विश्वकर्मा, बरकत अली, सुभाष यादव, संतोष यादव,
अजय प्रकाश पाल, राकेश गौतम, लक्ष्मी नरायण गौतम, उमेश श्रीवास्तव,
श्रीपाल यादव, मो. इदरीशी बसपा के सक्रीय कार्यकर्ता थे, सदस्यता ग्रहण
समारोह को मुख्य रूप से प्रदेशीय उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, पूर्व महासचिव
रामजियावन यादव, नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, सुरेश श्रीवास्तव, सरजू
शर्मा, विजयपाल गौतम, मल्का रिजवी, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, पूर्व
न्यायाधीश आर.सी.निगम ने सम्बोधित किया।

Related

UP 7041668729878834578

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item