सदर विधायक ने किया मंजीठा में खड़ंजा मार्ग का लोकापर्ण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_490.html
बाराबंकी। समाजवादी सरकार का मानना है कि गांव के विकास के बिना प्रदेश
एवं देश का विकास सम्भव नही है। इसी लिए समाजवादी सरकार गांव के विकास पर
ज्यादा ध्यान दे रही है। उक्त विचार आज विकास खण्ड बंकी के अन्तर्गत
ग्राम मजीठा में नागदेवता मन्दिर के पास खड़ंजा मार्ग का लोकार्पण करने के
बाद सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने उपस्थित लोगों में
व्यक्त किये। सबसे पहले मजीठा पहुचने पर वहा स्थित प्राचीन नागदेवता
मन्दिर में विधवत पूजा-अचर्ना की तथा व मौजूद संतो से आशीवार्द लिया।
श्री यादव ने आगे कहा कि वर्तमान समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश में
विकास कार्य के सारे रिकार्ड तोड़ दिये। पूरे उत्तर प्रदेश में कोने-कोने
पर विकास के कार्य होते दिखायी दे रहे है। लम्बे-लम्बे एक्सप्रेसवे तथा
पुलों का निर्माण एवं बड़े-बड़े शहरों में सौर्न्दीयकरण का कार्य बृहद स्तर
पर हो रहा है। बिजली के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व सुधार हुए है। इस समय
शहरों के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर भी पर्याप्त मात्रा में लोगों को बिजली
मिल रही है। आने वाले समय में पूरे प्रदेश में बिजली की कोई कमी नही
रहेगी। प्रदेश के गरीबों, किसानों, मजदूरों व बेरोजगारों के लिए अनेकों
जनकल्याणकारी योजनाए प्रदेश सरकार ने बना कर चलायी जिसका सीधा लाभ इन
लोगों को मिल रहा है। मेरा पूरा प्रयास रहता है कि आप लोगों के हीत के
लिए मैं प्रदेश सरकार द्वारा जो योजनाए चलायी जा रही है उनको शत-प्रतिशत
अपने क्षेत्र में लागू करवा सकूं, जिसका लाभ आप लोगों को मिल सकें।
क्योंकि आप लोगों की मेहनत की ही बदौलत आज मैं विधायक बना हूँ और आगे भी
आप लोगों के सहयोग से पुनः इस विधानसभा में समाजवादी पार्टी का परचम
लहराऊँगा। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से देवकी नन्दन, लालता प्रसाद, गिरिजा
शंकर, शिव कुमार यादव, पुष्पेन्द्र कुमार, नीरज कुमार, मो. रिजवान संजय,
अशोक कुमार वर्मा, राज बहादुर वर्मा, रामसुमिरन, अमर सिंह, उमेश चन्द्र
वर्मा, राकेश यादव, मो. सलीम, माबूद अली, महफूज अली, मो. शबाब, सुधीर
यादव, संजय मिश्रा, शिवनाथ यादव, विनोद यादव आदि लोग उपस्थित थे।

