aajtaktimes

दो दिवसीय मेले का गोप ने किया उद्घाटन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने नांग पंचमी के अवसर
पर आज ग्राम कुसुम्भा में दो दिवसीय मेले का उद्घाटन फीता काटकर किया।
साथ ही नाग मंदिर में दूध चढ़ाकर दुआ भी मांगी। इस मौके पर उनके साथ में
जैदपु2र विधायक राम गोपाल रावत भी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद श्री गोप ने
कहा कि भगवान भोले शंकर का दूसरा नाम है। आशुतोष जिसका शाब्दिक अर्थ है।
शीघ्र प्रसन्न होने वाले जिन पर नाग देवता शोभा बढ़ाते है। इसी कारण सर्प
राज नाग देवता भी शीघ्र प्रसन्न होकर देते है जनलोक कल्याण का अर्शीवाद।
मंत्री श्री गोप ने कहा कि इस खागल देव नाग बाबा के दर्शन मात्र से
कल्याण होता है। इनकी महिमा का वर्णन युगों-युगों यू ही अनवरत चलता
रहेगा। विशेषता यह है कि सर्प से डसे हुये हर नर-नारी बच्चों को प्रतिशत
मिलता है एक नया जीवन। इसी कारण से काफी दूर-दराज क्षेत्रों से यहां आकर
भक्तगण लेते है श्री विषहरण खागल देव नाग जी महाराज का आशीर्वाद। इस मौके
पर धर्मेन्द्र यादव, हुकुम सिंह यादव, अजय कुमार वर्मा, बब्लू वर्मा,
राजेन्द्र यादव, सन्त कुमार गौतम, कुलदीप वर्मा, दुर्गाप्रसाद वर्मा,
हुकुम सिंह वर्मा, उदय प्रताप, श्रीपाल यादव, प्रकाश यादव सहित हजारों
भक्तगण उपस्थित थे।

Related

UP 3805924825397625532

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item