aajtaktimes

दो सिपाही निलम्बित, दरोगा को अभयदान

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ अन्तर्गत बीती रात वध के लिये ट्रकों पर जानवर
ले जा रहे वाहनों को रोकना कस्बा वासियों को काफी भारी पड़ गया।
उपनिरीक्षक और सिपाहियों ने शिकायत करने वाले भाजपा नेता व विश्व हिन्दू
परिषद के कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भांजी और पीट पीटकर अधमरा कर
दिया। पुलिस के इस खुंखार चेहरे को देखकर आक्रोशित कस्बावासियों ने पूरी
कोतवाली घेर ली और पूरी रात जमकर नारेबाजी हुई। आखिरकार मजबूर होकर
प्रभारी निरीक्षक ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और पकड़े गये
जानवर कस्बावासियों को सुपुर्द कर दिया। लेकिन इसके बाद भी भाजपा
कार्यकर्ता कस्बा दरोगा और पुलिस कर्मियों को निलम्बित करके उनके विरुद्ध
मुकदमा दर्ज कराने के जिद पर अड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बीती रात
12 बजे जब पूरा जनपद कृष्ण जन्माष्टी के अवसर पर खुशियां मना रहा था। इसी
बीच हैदरगढ़ मुख्य चौराहे पर ठठराही वार्ड के निवासी अजय तिवारी अपने दो
दोस्तों के साथ में मोटर साइकिल से खड़े होकर गपशप कर रहे थे। इसी बीच
जानवरों से लदे चार ट्रक उनके पास से निकले तो इन लोगों ने वाहनों का
पीछा किया और रेलवे क्रासिंग हैदरगढ़ के पास ओवरटेक करके वाहन को रोकने का
प्रयास किया। संजोग से उस समय हैदरगढ़ का फाटक बंद था। सभी वाहन मजबूरीवश
वहां पर खड़े हो गये। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता अजय तिवारी ने इसकी
जानकारी कोतवाली प्रभारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे
हल्का दरोगा अनूप यादव और दो पुलिस कर्मियों ने जानवरों से लदे तीन
ट्रकों को तो जाने दिया लेकिन एक ट्रक को रोक लिया। जिस ट्रक चालक ने अजय
की गाड़ी में टक्कर मारी थी। इसके बाद अजय तिवारी ने जब दरोगा को सारी
घटना बतायी तो उसके बाद दरोगा ने अपने दो पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर
अजय तिवारी और उनके साथ में तीन दोस्त कस्बा निवासी देवा सिंह, शेखर,
आनन्द पाण्डेय को वर्दी के नशे में चूर पुलिस कर्मियों ने इतनी लाठियां
बरसायी की वह वहीं पर बेदम हो गये। इसकी जानकारी जब हैदरगढ़ कस्बावासियों
को हुई तो हिन्दू युवा वाहिनी विश्व हिन्दू परिषद और सैकड़ो की संख्या में
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली हैदरगढ़ घेर ली और जमकर पुलिस के खिलाफ
नारेबाजी की। भाजपा नेता स्कंद तिवारी, रामसागर रावत, शंशाक, कुशमेश,
संजय रावत, रामभीक त्रिवेदी, अजय त्रिवेदी सहित अन्य नेताओं ने मांग की
जब तक उपनिरीक्षक अनूप यादव व दोनो पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा नही
दर्ज किया जाता और उनका निलम्बन नही होता तब तक हम लोगों का कोतवाली
घेराव जारी रहेगा। क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ डीडी मिश्रा के आश्वासन पर सुबह
कोतवाली में ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया और ट्रकों पर
भूसें की तरह लादे गये जानवरों को कस्बावासियों को सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस द्वारा पिटाई से घायलों को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद
में सभी लोगों को बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें अजय
तिवारी को गंभीर चोटे आयीं उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
क्षेत्राधिकारी का कहना है कि आरोपी पुलिस कर्मियों को निलम्बित किया जा
चुका है। जबकि हल्का दरोगा अनूप यादव के बारे में पुलिस अधीक्षक को सूचना
दी गयी है। इस घटना के बाद से भाजपाईयों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
अगर समय रहते पुलिस प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से नही लिया तो कोई
अनहोनी घटना घट सकती है। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Related

UP 6947289209995769496

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item