मामला थाना टिकैतनगर का
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_854.html
बाराबंकी। थाना टिकैतनगर अन्तर्गत भगवान श्री कृष्ण के जन्माष्टमी के शुभ
दिन ममता की मूर्ति कही जानें वाली नारी का घिनौना रूप सामनें आया और
माता से कुमाता बनी महिला ने नवजात बच्ची को मरने हेतु पुलिया के नीचे
फेका जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। जब सारा क्षेत्र भगवान
श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी मना रहा था तब झाडियो भे पड़ी दो दिन की जन्भी एक
अज्ञात नवजात बच्ची दुनिया से अंजान जिन्दगी के लिए संघर्ष कर रही थी। यह
ममस्पर्शक घटना थाना टिकैतनगर तहसील रामसनेहीघाट की है। थाना क्षेत्र के
ग्राम पंसारा की पुलिया के पास झाड़ी में एक नवजात बच्ची रोते हुए पायी
गयी। जो डाक्टरों के अनुसार करीब दो दिन की बतायी जा रही है। ममता की
मूर्ति कही जानें वाली उस मां का जरा सा भी दिल नहीं पसीजा जो अपनें
दुधमुही बच्ची को पंसारा नाले के पास झाड़ी में फेंककर चली गयी। बच्ची के
रोनें की आवाज सुन आनें जानें वाले राहगीर एकत्रित हो गये और पुलिस को
सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे सुखीपुर चौकीइंचार्ज अजय कुमार सिहं नें
नवजात बच्ची को अपनें कब्जे में ले सीएचसी टिकैतनगर लाये जहां बच्ची की
हालत बेहतर बतायी जा रही है। यहां ध्यान देने योग्य तथ्ययह है कि वह कौन
सी महिला है जिसने अपनी संतान को जन्म देने के बाद उसे मरने हेतु पुलिया
के पास झाडियो मे फेक दिया क्या ऐसा करते समय उसकी ममता स्वार्थी हो गयी
थी क्या अपनी संतान को फेकते समय उसके मातृत्व से उसे धिक्कारा नहीं।
फिलहाल पुलिस बच्ची की देखभाल मे जुटी थी और उच्चाधिकारियो के दिशा
निर्देश का इंतजार कर रही थी। उसे लेने के लिए दर्जनों लोग तैयार है।