aajtaktimes

पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर अन्तर्गत एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में आम
के पेड़ से लटकती हुई मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। अज्ञात युवक की शिनाख्त के लिये पुलिस
जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना बड्डूपुर की पुलिस चौकी भगौली
अंतर्गत फतेहपुर से महमूदाबाद जाने वाले रोड पर ग्राम फूटी सरैंया
धर्मकांटा के पास स्थित आम की बाग में पेड़ से स्थानीय ग्रामीणों ने एक
अज्ञात युवक की लाश लटकती हुई देखी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बड्डूपुर
पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लाश का नीचे
उतारा और उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन लाख कोशिशो के बाद युवक की
शिनाख्त नही हो सकी। युवक की उम्र करीब 32 वर्ष के आसपास बताई जा रही
है।मृतक के दाहिने हाथ पर विजय नाम गुदा हुआ है। सवाल यह है कि मृतक ने
आत्महत्या की है, या उसकी हत्या कर शव लटकाया गया है, यह पी एम रिपोर्ट
के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने अपने प्रयास के साथ ही मृतक के शव को
कागजी कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related

NEWS UP 7723319375127369201

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item