aajtaktimes

संतकबीरनगर में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दारोगा

संतकबीरनगर ।  यूपी के संतकबीरनगर जिले में एंटीकरप्शन टीम ने पौली चौकी इंचार्ज को बुधवार दोपहर एक महिला से घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। धनघटा थाना क्षेत्र के रामपुर खरबुजहवा निवासी छाया देवी ने एंटीकरप्शन गोरखपुर यूनिट के अधिकारियों से शिकायत की थी कि मारपीट के मामले में नाम निकालने के लिए पौली चौकी इन्चार्ज विनोद कुमार दस हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
उसकी शिकायत पर टीम बुधवार की दोपहर पौली पहुंची। महिला ने पहले से कलर लगा नोट चौकी इन्चार्ज को घूस के रूप में दिया। घूस की रकम पकड़ते ही एंटीकरप्शन टीम ने दारोगा को रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम की पकड़ में आए चौकी इंचार्ज ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम के अन्य सदस्यों ने उन्हें घेर लिया।
गिरफ्तारी के लिए चौकी इन्चार्ज और एंटीकरप्शन टीम के  बीच हाथापाई भी हुई। काफी मशक्कत के बाद टीम उसे लेकर धनघटा थाने पर पहुंची। दारोगा के पकड़े जाने की सूचना पर एएसपी संतकबीरनगर भी मौके पर पहुंच गए।

Related

UP 7746141916124663928

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item