गम्भीर धाराओं के अभियुक्तों के जमानत की समीक्षा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_904.html
जौनपुर। अपर निदेशक अभियोजन वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी जय प्रकाश तिवारी ने ज्येष्ठ अभियोजन कार्यालय का दो दिवसीय निरीक्षण, अभियोजन अधिकारियों एवं शासकीय अधिवक्ताओं के साथ समीक्षा बैठक किया जिसमें गम्भीर धाराओं में अभियुक्तों की जमानत की कोटवार गहन समीक्षा किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को विस्तार से आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पासबुक आदि का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस अवसर पर ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अरूण श्रीवास्तव, शिव प्रसाद उपस्थित रहे।
