बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्य चयनित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_639.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2000 के अधीन बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष/ सदस्यों हेतु चयनित पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार कर ली गयी है। जनमानस से आपत्ति/सुझाव आमंत्रित किया गया है। एक सप्ताह के अन्दर जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय कलेक्टेªट कैम्पस जौनपुर को दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि 2016 बाल कल्याण समिति के चयनित एवं प्रतीक्षारत अध्यक्ष/सदस्यों में अध्यक्ष अनिल यादव हमजापुर, सदस्य सुभाष चन्द्र मिश्रा सुंगुलपुर, धनंजय सिंह, गढ़ी (छोटी), ममता श्रीवास्तव, राज कालोनी हुसेनाबाद तथा आनन्द प्रेमधन कन्हईपुर तथा प्रतीक्षा सूची में संजय उपाध्याय, अदालत राम यादव एवं आशा जायसवाल, 2016 किशोर न्याय बोर्ड के चयनित एवं प्रतीक्षारत सदस्यों की सूची में सदस्य विनय सिंह सिविल लाइन मियापुर, सुषमा कुशवाहा इटहरा, मुंगरा बादशाहपुर, प्रतीक्षा सूची में सदस्य माया रानी मिश्रा, खासनपुर सदर, अशोक मिश्रा उन्चनी कला को चयनित में रखा गया है।

