गरिमा परियोजना के कार्यक्रम में किशोरियों पर हुई चर्चा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_543.html
जौनपुर। नगर के एक होटल में जनक समिति के बैनर तले कार्यशाला का आयोजन हुआ जहां जिले में दो संस्थाएं जनक समिति एवं वात्सल्य द्वारा गरिमा परियोजना के कार्यक्रम पर परिचर्चा की गयी। जौनपुर में यूनीसेफ के सहयोग से विकास खण्ड रामपुर एवं खुटहन में दोनों संस्थाओं द्वारा 10-19 वर्ष की किशोरियों की महावारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में जानकारी के साथ उनके व्यवहार में बदलाव लाने के विगत दो वर्षों से प्रयासरत है। कोर टीम की समीक्षा व रोयरिंग बैठक की गयी। इसी क्रम में मुख्यतः दोनों विकास खण्डों में वर्तमान में हो रहे बदलाव सहित अन्य किशोरी सम्बन्धी मुद्दे अधिकार व सफलता की कहानी पर दोनों संस्था के कार्यकर्ताओं ने आपस में अपना अनुभव बांटा। पिछले माह की गतिविधि पर समीक्षा की गयी तथा माह सितम्बर की कार्ययोजना बनायी गयी। पूरे दिन के इस कार्यक्रम में योजना को और बेहतर कैसे बनाया जाय, इस पर यूनीसेफ में योजना को और बेहतर कैसे बनाया जाय, पर यूनीसेफ के बालमुकुन्द जनक समिति संस्था के प्रमुख डा. किरन त्रिपाठी तथा प्रोग्राम मैनेजर कन्हाई तिवारी व वात्सल्य के आकाश श्रीवास्तव ने गरिमा परियोजना के बारे में चर्चा किया। इस अवसर पर डा. किरन त्रिपाठी, कन्हाई तिवारी, स्निग्धा सिंह, जगमोहन सिंह, वन्दना सिंह, चन्दन मिश्रा, आकाश श्रीवास्तव, शीतांश श्रीवास्तव, रवि सिंह, आनन्द मोहन, दीपा विश्वकर्मा, प्रियंका वर्मा के अलावा तमाम सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।

