aajtaktimes

बसपा के सम्मेलन में कई भाजपाई व सपाई शामिल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर पालिका में बहुजन समाज पार्टी के विषाल कैडर कैम्प को
सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मण्डल जोन कोआर्डीनेटर विजय कुमार ने कहा
कि सपा-भाजपा के झूठे वादों से प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर
रही है। 2012 के विधान सभा चुनाव में सपा ने फर्जी घोषणा पत्र जारी करके
लैपटाप, टेबलेट, कर्जमाफी, मुस्लिमों को 18 प्रतिषत आरक्षण देने का झूठा
वादा करके जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। पूर्व मंत्री संग्राम
सिंह वर्मा ने कहा कि सपा-भाजपा के पास गरीबों के कल्याण के लिये कोई
योजना नहीं है। सपा सरकार के मंत्री केवल सरकारी खजाने को लूटने व गरीबों
की एवं सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करके माला-माल हो रहे है। इस मौके पर
सैकड़ों लोगों ने सपा, भाजपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण
करने वालों ने प्रमुख रूप से आनन्द प्रकाश, अभिषेक यादव, विकास यादव,
अनुराग गुप्ता, डा. अरविन्द वर्मा, मो. इकराम, शमशुदद्ीन, सुल्तान अली,
सदाम, कासिफ, निर्भय राठौर, अजय पाण्डेय, शुभम पाठक, इकबाल खान, ंसंतोष
कुमार, संदीप कुमार, शुभम ंिसंह, हिमांशू वर्मा आदि लोगों ने बसपा में
शमिल हुये।

Related

UP 7938658525439477983

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item