aajtaktimes

रालोद ने शोकसभा करके प्रदेश अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान के निधन पर बुधवार को जिला कार्यालय पर शोकसभा हुई जहां उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोकसभा की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि श्री सिंह के निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। इसी क्रम में प्रदेश सचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि स्व. सिंह सदैव सदन के अंदर व बाहर किसानों, मजलूमों व नौजवानों की लड़ाई लड़ते रहे। पूर्वी जोन के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह व वरिष्ठ नेता समरजीत सिंह ने कहा कि उनके निधन से कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाले व्यक्तित्व की कमी महसूस होगी। अन्त में दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया। शोकसभा में एलपी यादव, सुशीला यादव, डा. एस.ए. रिजवी, प्रदीप तिवारी, सूर्यबली पाल, राजेश प्रजापति, अनिल कुमार, अरमान आब्दी, लाल बिहारी प्रजापति, अरविन्द प्रजापति, सै. मो. रिजवी, दयाशंकर यादव, राजकुमार, बृजेश कुमार, लाल साहब यादव, राजेन्द्र प्रसाद बिन्द सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related

UP 4063818880562278197

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item