मां-पुत्री के साथ गैंगरेप ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दींः विराज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_3.html
जौनपुर। दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मां व पुत्री के साथ किये गये गैंगरेप की रूह कपा देने वाली घटना ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। उक्त बातें हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने बुधवार को आयोजित विभिन्न संगठनों की एक बैठक के दौरान कही। इसी क्रम में सलाहकार बसंत शुक्ला ने कहा कि अखिलेश सरकार ने रेप की कीमत 1 लाख रूपये लगायी है, क्योंकि जिनके साथ रेप हुआ है, वे दलित और एक धर्म विशेष की नहीं थे। अविरल गोमती के जिला संयोजक डा. राजवीर सिंह ने कहा कि अखिलेश सरकार में विकास बहुत तेजी से हो रहा है लेकिन वह केवल मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व अधिकारियों का। धर्म रक्षा मंच के जिला संयोजक गौतम गुप्ता ने कहा कि प्रतिदिन रेप की हो रही घटना से जनता इतनी डरी हुई है कि अब वह अपने परिवार के बाहर लेकर निकलने से भी डर रहे हैं। इस अवसर पर विजय सिंह, अनुज, मनोज, सतीश, प्रिंस, अमित शुक्ला, विकल्प शुक्ला, परमानन्द चौबे, विशाल शुक्ला के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

