aajtaktimes

गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट में बैठक सम्पन्न

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट की एक बैठक गांधी भवन में आयोजित
हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे गांधी ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं समाजवादी
चिन्तक राजनाथ शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व
संध्या यानी आगामी 13 अगस्त को लखनऊ नगर निगम के त्रिलोकनाथ सभागार में
अपराहन 1 बजे से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश का महासंघ बनाओ सम्मेलन का
आयोजन किया गया है। महासंघ बनाने की यह मुहिम 1965 से निरन्तर जारी है।
इस वर्ष इस मुहिम के 50वर्ष पूरे हो रहे है। ऐसे में भारत, पाकिस्तान,
बांग्लादेश का महासंघ बनाओ सम्मेलन स्वर्ण शताब्दी के रूप में मनाया
जाएगा। जिसमें कई राजनेता, समाजसेवी, अधिवक्ता हिस्सा लेंगे।  श्री शर्मा
ने बताया कि यह वर्ष आजादी के आंदोलन का सबसे महत्वपूर्ण वर्ष है, इस
वर्ष भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन की अन्तिम लड़ाई ’अगस्त क्रान्ति
आन्दोलन’ के 75 वर्ष पूरे हो रहे है। यही नही स्वतंत्रता दिवस के 70 वर्ष
भी पूरे हो रहे है। इस कारण गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा 9 अगस्त
यानी अगस्त क्रान्ति दिवस की हीरक जयन्ती पर प्रातः 9 बजे नगर के
नागेश्वरनाथ मंदिर से देवा रोड स्थित गांधी भवन तक संकल्प पदयात्रा
निकाली जाएगी। जिस यात्रा द्वारा जनता से जुड़ी समस्याओं एवं जनहित के
मुद्दों को राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा। 11 अगस्त
को 9 अगस्त 1942 के आन्दोलन में ब्रितानिया हुकूमत के दमनात्मक कार्यवाही
के विरोध में अंग्रेजों द्वारा लाठियां और गोलियां चलायी गयी। जिस
आन्दोलन में हजारों देशभक्तों की हत्या कर दी गयी। ऐसे क्रान्तिकारी
शहीदों की स्मृति में नगर के नागेश्वरनाथ मंदिर स्थित सरोवर में सायंकाल
6 बजे दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 13 अगस्त को लखनऊ नगर निगम
के त्रिलोकनाथ सभागार में अपराहन 1 बजे से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश
का महासंघ बनाओ स्वर्ण जयन्ती सम्मेलन का आयोजन होगा। 14 अगस्त को भारत
रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयन्ती वर्ष के अर्न्तगत
प्रत्येक माह की 14 तारीख को होने वाली गोष्ठी का आयोजन सायंकाल 4 बजे
देवा रोड स्थित गांधी भवन में किया जाएगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस
की 70वीं वर्षगांठ पर गांधी भवन में ध्वजारोहण एवं गोष्ठी का आयोजन किया
जाएगा। श्री शर्मा ने गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने
वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अन्तिम रूप देते हुए जनता से गुजारिश की
है कि उक्त समस्त कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील
की है। इस मौके पर बृजेश दीक्षित, हुमायूं नईम खां, समाजसेवी अशोक
शुक्ला, मृत्युंजय शर्मा, उमानाथ यादव सोनू, विजयपाल गौतम, राजेन्द्र
वर्मा, भागीरथ गौतम, विनय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, पाटेश्वरी
प्रसाद, सुमंगल दीप त्रिवेदी, एहतिशाम खान, अनुपम सिंह राठौर, मनोज पाठक,
फरहान अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Related

UP 8219553463738885119

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item