बुलंदशहर रेप कांड की हो सीबीआई जाँच : अल्लन सैय्यद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_94.html
जौनपुर । बीजेपी के वरिष्ठ नेता अल्लन सैय्यद ने कहा की प्रदेश में अब आम नागरिक सुरक्षित नहीं है । बुलंदशहर की घटना इसकी नज़ीर है । उन्होंने बुलंदशहर मे हाई वे पर हुए रेप कांड की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस पुरे मामले की सी बी आई जाँच करानी चाहिए ।
श्री अल्लन सैय्यद ने कहा की मौजूदा सरकार सभी मामलो में फेल है । प्रदेश की जनता को इस सरकार ने विकास के नाम पर केवल धोखा देने का काम किया है । कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं है । आये दिन लूट , हत्या बलात्कार की घटनाये हो रही है पर ये सरकार या पर अंकुश नहीं लगा पा रही । ऐसे में अब वो दिन दूर नहीं की जनता समाजवादी पार्टी से अपना हिसाब लेगी । उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी । प्रदेश की जनता बीजेपी और देश के प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर यू पी में बीजेपी की सरकार बनाएगी ।
श्री अल्लन ने कहा की कांग्रेस की पदयात्रा और रोड शो केवल दिखावा है । कांग्रेस अपने परम्परागत वोट को संभालने के लिए नौटंकी कर रही है ।