aajtaktimes

जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार रावत ने किया वृक्षारोपण

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । विधानसभा जैदपुर के विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम पंचायत पारा इब्राहीम में जिला पंचायत सदस्य  इं. कृष्ण कुमार रावत ने  वृक्षारोपण किया, इस अवसर पर प्रधान  पारा  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे । इस मौके पर वृक्षा रोपण करने के बाद वहॉ मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए । आजकल के माहौल में जिस प्रकार कारखानो, मोटर गाड़ियो के धुंए व गैसों का वातावरण मे तबदीली  बढ़ती जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए पेड़-पौधे लगाना बेहद जरूरी है । इससे ही वातावरण शुद्घ स्वच्छ रह सकता है । उन्होंने पौधों के संरक्षण संवर्धन पर बल देते हुए कहा की पौधरोपण करना ही काफी नहीं। उनकी देखभाल व सुरक्षा करना भी बेहद जरूरी है ताकि न तो वह सुखने पाये और न ही नष्ट होने पाये । तभी हम अपने मकसद में कामयाब हो सकते है और आने वाली नस्लो को बेहतर वातावरण जीने के लिये दे सकते है । इस अवसर पर  शब्बीर प्रधान , गंगा राम रावत, उस्मान, पप्पू, रमेन्द्र, दीपक दीक्षित, सन्तराम यादव, मनीष रावत, सोनू रावत, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

Related

news 6093905573900638802

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item