aajtaktimes

फोरलेन की सौगात PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में जल परिवहन का आगाज,

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में  केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री के ड्रीम परियोजनों में शामिल जलमार्ग परिवहन के 2 मालवाहक जलयानों ‘बासुदेव’ एवं ‘वी.वी. गिरी’ को अघोरेश्वर भगवान राम घाट पर हरी झंडी दिखाकर पश्चिम बंगाल के हल्दिया के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने 3 प्रमुख राष्ट्रीय मार्गों फोरलेन करने एवं उन्नयन की परियोजनाओं की सौगात दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि  1400 टन माल ढोने की क्षमता वाले ‘बासुदेव’ जलयान से मारुति कारें एवं 300 टन की क्षमता वाले ‘वी.वी. गिरी’ पर स्टोन चिप्स लादे गए हैं। जल परिवहन का आगाज करने के बाद श्री गडकरी ने वाराणसी छावनी परिषद के मल्टीपर्पज ग्राऊंड में आयोजित एक भव्य समारोह में रामनगर इलाके में गंगा घाट पर 169.70 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एक मल्टीमॉडल टर्मिनल का शिलान्यास किया। इस कार्य को अगले 2 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related

UP 4756100103175437274

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item