जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर बैठक सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_955.html
बाराबंकी। सूरतगंज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर मोहम्मदपुर
खाला थाना अंतर्गत पुलिस चौकी सूरतगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।
थाना मोहम्मदपुर खाला की पुलिस चौकी सूरतगंज में त्योहार व जन्माष्टमी को
लेकर शांति सिमित की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रामनगर अशुतोष
दुबे ने की।श्री दुबे जी ने कहा कि त्योहार आपसी भाई चारे के वातावरण में
मनाये। सीओ फतेहपुर दिनेश कुमार सिंह ने पर्व व त्योहार आपस में मिल जुल
कर मनाने की अपील के साथ ही कहा कि अगर किसी ने हुङदंग मचाया तो खैर नही।
इसके साथ लोगों से शांति बनाये रखने की अपील के साथ अपनी बात समाप्त की।
इस मौके पर थाना प्रभारी रिजवान अब्बास, चौकी प्रभारी संतोष सिंह, एसआई
इबरार अहमद, सपा विधान सभा अध्यक्ष अतीक चौधरी, रिछली प्रधान गुडडू सिंह,
अनिल निगम, बाबा राम चन्दर, मुंशी प्रधान रिछला, महादेव प्रधान मैसंण्डा,
सन्तोष निगम, पारस चौहान सपा नेता, शिव कैलाश निगम, आदि नागरिक उपस्थित
थे।

