aajtaktimes

साथी की पिटाई से आक्रोशित पत्रकारों का दल एसपी से मिला

जौनपुर। सूबे के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के गनर व पुत्र लकी यादव द्वारा गत दिवस एक पत्रकार के साथ से की गयी बदसलूकी को लेकर जनपद के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इसी क्रम में इस प्रकरण को लेर इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ ने बुधवार को आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना से मुलाकात किया। इस दौरान संघ ने साफ शब्दों में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुये 3 दिन बीत जाने के बाद भी दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न होने पर असंतोष जताया। पत्रकारों का नेतृत्व करने वाले संघ के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस दबाव में काम न करे। पत्रकार को पीटा गया है। इसमें दोषी मंत्री पुत्र लकी यादव सहित उनके साथ रहे सरकारी गनर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये। इस दौरान पत्रकारों ने चेतावनी भी दिया कि कार्यवाही न होने से वह किस बड़े आंदोलन का रास्ता अपनायेंगे। इसी क्रम में महामंत्री जावेद अहमद ने कहा कि सत्ता के प्रभाव में पुलिस ने कार्यवाही नहीं की तो न्यायालय की शरण में जायेंगे। साथ ही इस प्रकरण की अविलम्ब जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिये। वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह ने कहा कि बिना दबाव के काम करने का दावा करने वाली पुलिस को इस प्रकरण में क्या हो गया? सत्ता के दबाव में इंसाफ मारा जा रहा है। इसी दौरान मोहम्मद अब्बास ने कहा कि अविलम्ब कार्यवाही सुनिश्चित हो। आरक्षी अधीक्षक से शिकायत करने के दौरान हसनैन कमर दीपू, दीपक श्रीवास्तव, अजीत सिंह, अविनाश दूबे, दीपक सिंह, काजिम अब्बास, मो. अरशद, विद्या सागर, मेराज अहमद, कुंवर नितीश सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक विजय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में हुई जहां इस घटना की निन्दा करते हुये जिलाधिकारी के माध्यम से मांग की गयी कि स्थायी समिति की आपात बैठक बुलाकर उक्त घटना के दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। बैठक का संचालन महामंत्री सन्तोष सोंथालिया ने किया। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश मिश्र, जाफर अहसन जाफरी, रियाजुल हक, विरेन्द्र गुप्ता, सुशील स्वामी, राजेश श्रीवास्तव, अजीत सिंह, प्रियेश मिश्र, रवीन्द्र विक्रम सिंह, ओम प्रकाश यादव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, कैलाशनाथ मिश्रा, एके सिंह, जावेद रिजवी, महेन्द्र चौधरी, मंगला तिवारी, गोविन्द गौरव, एमएच सिद्दीकी, जुबेर अहमद, डा. अखिलेश मिश्रा, नौशाद अली, संजय शुक्ला, अरूण यादव के अलावा सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

Related

UP 8244164274573927386

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item