खास तोहफा पुलिसकर्मियों को CM अखिलेश का
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/cm.html
लखनऊ: जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश भर के पुलिसकर्मियों को एक तोहफा दे डाला। अब उन्हें हर 10 दिन पर एक दिन की छुट्टी लेने का हक होगा। ऐसा पुलिस वालों की फिटनेस को दुरुस्त रखने की नीयत से किया गया है।
जानकारी के अनुसार सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए हर 10 दिन पर एक दिन छुट्टी लेने की व्यवस्था पर मुहर लगा दी है। सीएम के इस फैसले का पुलिसकर्मियों ने स्वागत किया है। पुलिसकर्मियों के संगठन भी लंबे समय से साप्ताहिक अवकाश दिए जाने की मांग उठाते रहे हैं।
आपको बता दें कि अक्सर पुलिसकर्मियो को साप्ताहिक अवकाश देने की चर्चा होती रहती थी। इस मुद्दे पर सूबे के डीजीपी जावीद अहमद ने भी हामी भरी थी कि पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलना चाहिए। इतना ही नहीं, राज्यपाल राम नाईक ने भी बीते दिनों एक कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने की जरूरत बताई थी।