बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थान में पहुंचाने का प्रयास जारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_962.html
बाराबंकी। घाघरा के कटान से एलगिन चरसरी तटबन्ध टूटने के बाद जनपद के दो
ग्रामों के अन्तर्गत एक-एक मजरे बाढ़ से प्रभावित हुए है, जिसे देखते हुए
प्रशासन द्वारा दोनों गांवो के परिवारों को बिना किसी जनहानि के प्रभावित
क्षेत्र से सुरक्षित बाहर करा लिया गया है तथा दो अन्य गांवो में पानी
घुसने की आशंका से गांव के लोगों को अन्यत्र बसाने का कार्य किया जा रहा
है। जिलाधिकारी अजय यादव ने बाढ़ की हर स्थिति से निपटने एवं बाढ़ ग्रस्त
परिवारों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु समस्त विभागों के सम्बन्धित
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रभावित क्षेत्रों मंे लगातार कैम्प किये
जाने का निर्देश दिया है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सम्बन्धित समस्त
सामग्री एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है। गौरा स्थित विद्यालय
में पहले से ही राहत केन्द्र स्थापित है। तहसील सिरौलीगौसपुर के लगभग
1200 की आबादी वाले गांव माझारायपुर के अन्तर्गत मजरा नउवापुरवा तथा गांव
बेहटा का मजरा नयापुरवा तटबन्ध की कटान से प्रभावित हुआ है। यहॉ के सभी
परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। पानी के कटान और जल
भराव को देखते हुए परसावल और नयापुरा में भी हाई एलर्ट कर दिया गया है
तथा परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का कार्य कराया जा रहा है।
किसी भी स्थिति का सामना करने, सुरक्षा एवं सहायता प्रदान करने के लिए
पी0ए0सी0 का विशेष बाढ़ राहत दल मदद के लिए लगा है तथा ग्रामीणों को
सुरक्षित ले जाने के लिए नावें लगी है। बाढ़ पीड़ितो को राहत प्रदान किये
जाने हेतु तहसील प्रशासन द्वारा मौके पर उन्हें राशन में चावल, आटा, अरहर
की दाल, नमक का पैकेट, पानी के लिए कैन, त्रिपाल, पॉलीथीन तथा मच्छरदानी
प्रदान की जा रही है। उपजिलाधिकारी प्रभाकान्त अवस्थी ने बताया कि तटबन्ध
के कटान से प्रभावित बेहटा गांव के मजरा नयापुरवा में आज 17.5 कुन्तल
आटा, 35 कुन्तल चावल, 1.7 कुन्तल नमक, 5.25 कुन्तल दाल, 350 ली0 मिट्टी
का तेल, बाढ़ प्रभावित परिवारों में 175 तिरपाल, 175 पॉलीथिन, 175
मच्छरदानी, 175 गरीकेन वितरित कराया गया। ग्राम विकास मंत्री अरविन्द
कुमार सिंह ‘गोप’ ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि माझारायपुर के मजरा नउवापुरवा में राहत सामग्री
कल वितरित की जायेगी। कुछ बाढ़ प्रभावित परिवारों के ठहरने हेतु राहत
शिविर केन्द्र में भी व्यवस्था की गई है। चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था
हेतु मेडिकल टीमें कार्य कर रही है। राहत सामग्री वितरित की जा रही है।