दुघर्टना में एक की मौत, दूसरा गंभीर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_148.html
बाराबंकी। थाना कुर्सी अन्तर्गत आज सुबह तेज रफ्तार डम्फर गाड़ी ने एक
व्यक्ति को रौंद डाला जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। पुलिस ने लाश
का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जबकि एक अन्य सड़क हादसे
में 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसको इलाज के
लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजे
थाना कुर्सी क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर विसई निवासी राजकुमार पुत्र रघु
कोटवा चौराहे पर सामान खरीदने आया था। सामान खरीदने के बाद वह वापस लौट
ही रहा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार डम्फर गाड़ी ने राजकुमार को
जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। पुलिस ने लाश
का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना के बाद मौजूद
नागरिकों ने डम्फर चालक और क्लीनर को पकड़ कर गाड़ी सहित पुलिस के हवाले कर
दिया। वहीं एक दूसरी घटना बीती रात कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में घटी।
हैदरगढ़-सुल्तानपुर राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में 35 वर्षीय अज्ञात
व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। वहां पर मौजूद नागरिकों ने 108
एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।