aajtaktimes

लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ लोनीकटरा क्षेत्र में शातिर चोरों ने पूरी रात
जमकर आतंक मचाया। चोरों ने आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर चोरी करके
करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और नकदी बटोर ले गये। पीड़ितों ने थानो पर
जाकर घटनाओं की शिकायते भी की। लेकिन पुलिस ने न ही मुकदमा दर्ज किया और
नही घटनास्थल पर जाने की जहमत ही उठायी। बीती रात कोतवाली हैदरगढ़ और थाना
लोनीकटरा क्षेत्र में चोरों ने पूरी रात कई घरों में ताले तोड़े सेंध काटी
और लाखों का सामान नकदी जेवरात आदि उठा ले गये। चोरी की घटना सबसे पहले
कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम बारा में घटी। शातिर चोरों ने ग्राम
बारा के निवासी मो. इसराईल के घर पर धाबा बोला। चोरों ने घर के पीछे के
दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। संजोग से एक कमरे में इसराईल का
छोटा भाई गुड्डू सो रहा था। चोरों ने बाहर से कुंडी लगा ली ओर बड़े आराम
से दूसरे कमरे का ताला तोड़कर कमरे के अन्दर रखे एक किलो चांदी के जेवरात,
14 हजार रुपये नकद व अन्य कीमती सामान सहित मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड
उठा ले गये। इसी रात को चोरों ने गांव के ही मो. शब्बीर के घर का ताला
तोड़ा और कमरे में रखे जेवरात व अन्य कीमती सामान उठा ले गये। शातिर चोर
यहीं पर नही रुके सड़क किनारे रखे गांव के ही बच्चू लाल की गुमटी का ताला
तोड़ा और गुमटी में रखा पंाच हजार रुपये कीमत का सामान व पांच सौ रुपये
नकद चुरा ले गये। हैदरगढ़ में चोरों का कारनामा तो बड़ा था ही लेकिन
लोनीकटरा क्षेत्र में भी चोरों ने बड़ा हंगामा काटा। शातिर चोरों ने ग्राम
पैगम्बरपुर निवासी कमलेश बहादुर के घर को अपना निशाना बनाया। शातिर चोर
घर के पीछे नकब लगाकर अन्दर कमरे में घुसे और कमरे में रखा 25 लीटर मेंथा
आयल और एक लाख के जेवरात चुराकर उसी नकब से निकल भागे। इसी रात चोरों ने
गांव के ही राम बहादुर के घर को निशाना बनाया। शातिर चोर यहां पर भी
पुराना तरीका अपनाया पीछे से नकब काटी अन्दर कमरे में गये और बड़े आराम से
बक्से में रखे जेवरात और साठ हजार रुपये नकद चुरा ले गये। इसके बाद शातिर
चोरों ने इसी थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर निवासी हरिशंकर मिश्रा के
घर को अपना निशाना बनाया। शातिर चोर पीछे से सीढ़ी लगाकर पहली मंजिल पर
पहुंचे और उसके बाद जीने के माध्यम से तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में घुस
गये। वहां पर बक्से में रखे लाखों के जेवरात और 98 हजार रुपये नकद चुराकर
रफू चक्कर हो गये। एक ही रात में आधा दर्जन घरों में चोरी की घटनाएं जिस
भी नागरिक ने सुनी वह सन्न रह गया। नागरिकांे का कहना था कि ऐसा लगता ही
नही कि इन थाना क्षेत्रों में पुलिस नाम की कोई चीज भी है। क्योंकि इस
बेखौफ इरादों से चोरो ने घटनाओं को अंजाम दिया है उससे तो यही लगता है कि
इन चोरों को कानून नाम का कोई डर ही नही है। दोनो थाना क्षेत्रों में
पीड़ितों ने थाने पर जाकर अपनी-अपनी घटनाओं की शिकायते दी लेकिन पुलिस ने
मुकदमा दर्ज करने की कोशिश नही की। पुलिस का कहना था कि पहले घटना स्थल
की जांच करी जायेगी उसके बाद ही कोई कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस सबंध
में जब क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ से वार्ता की गयी तो उनका कहना था कि चोरी
की घटनाओं की जानकारी है जल्द ही शातिर चोरों का पता लगाया जायेगा।
उन्होने कहा कि लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Related

UP 8021961444567956926

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item