aajtaktimes

जनता दर्शन में फरीद ने सुनी फरियाद

बाराबंकी। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने आज जिला कार्यालय पर
जनता दर्शन में हिस्सा लिया और नागरिकों की समस्याएं सुनकर उसके निस्तारण
के आदेश अधिकारियों को दिये। उनके साथ में जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह भी
मौजूद थे।  इस मौके पर बोलते हुए प्राविधिक शिक्षा मंत्री फरीद महफूज
किदवई ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार को दो साल हो गए है। दो
सालों में भाजपा ने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नही किया। एक करोड़ नौकरी
का कहीं अता पता नही है। सीमाएं असुरक्षित है। आए दिन चीन-पाकिस्तान सीमा
पर घुसपैठ होती है देश के अन्दर सांप्रदायिक और जातीय संघर्ष की वारदातें
थम नही रही है। झाँसी में भाजपा नेतृत्व ने किसानों के लिए भी घड़ियाली
आसू बहाए लेकिन हकीकत में भाजपा किसान विरोधी और पूंजी घरानों की पक्षधर
है। इस अवसर पर अनिल यादव, डा. हरिनाम वर्मा, श्यामू दिवेदी, राजेन्द्र
वर्मा, प्रीतम सिंह वर्मा, आशीष सिंह आर्यन, रियाज अहमद, सलमान अहमद,
सुरेश यादव, अलीम मेंहदी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related

UP 9046138896925245822

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item