हनुमान घाट से जागेश्वर नाथ मन्दिर दण्डवत पहुंचे हजारों कांवरिये
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_990.html
जौनपुर। राष्ट्रीय बोल बम कांवरिया संघ के अध्यक्ष एवं शिव सेवा संस्थानम् के संस्थापक स्वामी अम्बुजानन्द जी महाराज के नेतृत्व में रविवार को नागपंचमी पर हजारों की संख्या में कांवरिये दण्डवत यात्रा निकाले। इसके पहले सभी कांवरिये नगर के हनुमान घाट पर एकत्रित हुये जहां से चहारसू, कोतवाली चौराहा होते हुये बाबा जागेश्वर नाथ मन्दिर पहुंचे जहां सभी ने शिवालय पर जलाभिषेक किये। इस दौरान संस्थानम् के अध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें शामिल शिवभक्त के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। इस दौरान महिलाएं, युवतियां, बच्चे आदि भी शामिल रहे जिनका जगह-जगह स्वयंसेवी संगठनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जागेश्वर नाथ मन्दिर पहुंचकर यात्रा समाप्त होने पर विशाल भण्डारा आयोजित हुआ जहां हजारों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर स्वामी अम्बुजानन्द जी महाराज ने कहा कि जनपद में नागपंचमी पर ऐतिहासिक दण्डवत एवं कलश यात्रा हिन्दू धर्म की एकता, अखण्डता एवं सम्प्रभुता का पर्याय है। इस अवसर पर अमर जौहरी, सूरज सेठ, मनीष सेठ, विजय चौरसिया, हरेराम केसरवानी, पवन शर्मा, सुमित साहू, आलोक उपाध्याय, गणेश साहू, मोहन सेठ, अनमोल, बाबा बम, टिंकू बम, पिण्टू मौर्या, अमित शुक्ला, पंकज कुमार शुक्ला के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

