जौनपुर के जेसीज चौराहे से बदमाशों ने व्यवसायी से लूटा 10 लाख रूपया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/10_23.html
जौनपुर। नगर के व्यस्ततम चौराहे पर शुक्रवार को बेखौफ बदमाशों ने मार्वल्स व्यवसायी से 10 लाख रूपया लूट लिया और आराम से फरार हो गये। घटना के बाद मौके पर हड़कम्प मच गया जहां मौके पर पुलिस केवल मुंह देखती रही। यह दुःसाहसिक घटना नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में स्थित शारदा टावर के पास की है। पीड़ित के अनुसार मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी मार्बल व्यवसायी राकेश जायसवाल शुक्रवार को नगर के वाजिदपुर तिराहे के समीप स्थित आईसीआई बैंक में 10 लाख रूपये जमा करने आये थे। यहां बैंककर्मियों ने तकनीकी गड़बड़ी के चलते व्यापारी से किसी और बैंक में रूपये जमा करने को कहा। इस पर व्यापारी मोटरसाइकिल से रुपयों से भरा बैग लेकर बगल में स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा करने के लिये निकले थी कि पहले से घात लगाये बदमाशों ने असलहों से आतंकित करके रुपयों से भरा बैग लूट लिया और आराम से फरार हो गये। घटना के बाद लूटे व्यवसायी ने पुलिस को सूचना देने के लिये 100 नम्बर पर डायल किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इतनी बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। जानकारी होने पर देर से तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गये और पीड़ित से पूछताछ करने के साथही लूटेरों को पकड़ने के लिये घेराबंदी शुरू कर दिये लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली।

