aajtaktimes

जिला शान्ति समिति की बैठक मंे त्योहारों पर हुई चर्चा

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शान्ति समिति की बैठक लिया जिसमें आगामी शारदीय नवरात्रि, दशहरा त्योहार, मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने पर चर्चा हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विद्युत, पेयजल, सफाई, सड़क मरम्मत, नागरिक आपूर्ति, चिकित्सा, सुरक्षा व्यवस्था पर सुझाव देत हुये गंगा-जमुनी एकता को बनाये रखने की अपील किया। आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना ने सदस्यों से अनुरोध किया कि कहीं भी किसी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस/जिला प्रशासन को जानकारी दें, ताकि तत्काल मौके पर कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी श्री गोस्वामी ने सदस्यों द्वारा उठाये गये समस्याओं को तत्काल निदान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि कन्ट्रोल रूम पर पुलिस अधिकारी के साथ मैं स्वयं रहूंगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्र, अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला, अधिशासी अभियन्ता विद्युत एसी सोनौदिया, क्षेत्राधिकारी नगर अमित राय के अलावा पूर्व संासद कमला प्रसाद सिंह, सम्पादक कैलाशनाथ विश्वकर्मा, इन्द्रभान सिंह, हाजी मो. तौफीक, अनिल अस्थाना, शशांक सिंह रानू, मनीषदेव, मोती लाल यादव, गणेश जी साहू, साजिद हमीद, पूर्व विधायक अफजाल अहमद, शिवकुमार साहू, नवीन सिंह, दिलदार अहमद, संजीव यादव, असलम शेर खां, संजीव साहू आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 1961975113044099053

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item